Search
Sunday 3 August 2025
  • :
  • :
Latest Update

प्रधानमंत्री की नीतियों पर जनता को भरोसा, हर समाज वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे – हितानंद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को नर्मदापुरम जिले के इटारसी मंडल के चन्द्रशेखर शक्ति केन्द्र के बूथ क्रमांक 163 एवं 164 पर घर-घर संपर्क कर स्थानीय नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा को जिन मतदाताओं ने वोट दिया है, उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएं। संगठन पर्व में अभी तक हर समाज वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में युवा और महिला बड़ी संख्या में पार्टी का सदस्य बन रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री ने वार्ड क्रमांक-6 में पुरानी इटारसी मंडल के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षदगण से मंडल में चल रहे संगठन पर्व के संबंध में चर्चा की।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में रिकॉर्ड एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। संगठन पर्व का दूसरा चरण चल रहा है, इसके तहत आप सभी भाजपा का सदस्य बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘‘ के मूल मंत्र पर सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम की है। भारत के युवाओं में नेतृत्व करने की क्षमता है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने युवा व महिलाएं भाजपा की सदस्य बनें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं चला रहे हैं, जिससे सामाजिक परिवर्तन आ रहा है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूती प्रदान करने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनें।

इस अवसर पर सांसद व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, पार्षद जिमी कैथवास सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *