Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय वर्चुअल ओपन हाउस करेगा आयोजित

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय वर्चुअल ओपन हाउस करेगा आयोजित
पिछले सत्रों की सफलता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आज कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय उम्‍मीदवारों के लिये वर्चुअल ओपन हाउस आयोजित करेगा। आपसी संवाद पर आधारित इस आयोजन में आवेदकों के जटिल प्रश्नों से जुड़ी अमूल्य जानकारी और उत्तर प्रदान करेगा।
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नीति और प्रक्रिया संबंधी विषयों पर परियोजना प्रबंधन टीम और तकनीकी विशेषज्ञों का पैनल आवेदकों के प्रश्नों के उत्तर देगा। साप्ताहिक आधार पर आयोजित होने वाले ये ओपन हाउस, आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में काम करते हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *