Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत की मौत के मामले में एक्शन शुरू

डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत की मौत के मामले में एक्शन शुरू
दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हुई वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि गुरुग्राम निवासी आरोपी महिला गगनप्रीत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, जांच के दौरान बीएमडब्ल्यू कार चालक गगनदीप कौर (38 वर्ष) पत्नी परीक्षित मक्कड़, निवासी गुरुग्राम, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। मोटरसाइकिल पर वित्त मंत्रालय में तैनात उपसचिव नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ जनकपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।

डॉक्टर शकुंतला ने बताया कि 14 सितंबर दोपहर 2 बजे गगनप्रीत कौर और उसके पति परीक्षित यहां एक महिला और उसके पति को सड़क हादसे में घायल होने के बाद लेकर आए। जिसमें घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई थी। नवजीत की पत्नी संदीप कौर की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं, गगनप्रीत और उसके पति को भी चोट लगी थी। जिनका इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों को आज पुलिस अपने साथ लेकर गई है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *