Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

बिठ्ठल मार्केट हाट बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने किया अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झांकी का भूमिपूजन

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 26, 2024/ बिट्टल मार्केट में श्रीराम मंदिर की भव्य झांकी बनाने के लिए जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव समिति श्री राम रसोई में कल झांकी का भूमि पूजन किया गया। नवरात्रि के अवसर पर राजधानी की धर्मप्रेमी जनता के लिए अयोध्या में बने भव्य मंदिर का प्रतिक्रित तैयार किया जायेगा। जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव समिति विगत 18 वर्षों से हबीबगंज स्थित बिठ्ठल मार्केट में झांकी का निर्माण कर रहा है।

भूमि पूजन में मुख्य अतिथि माननीय विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय नगरनिगम अध्‍यक्ष किशन सूर्यवंशी , पूर्व सांसद आलोक संजर झांकी के मुख्य संरक्षक सुनील पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी आयुर पयोज जोशी हेमंत कपूर, विनय पांडे जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता मां वैष्णो दुर्गा उत्सव समिति के संयोजक हरिओम खटीक, एवं अध्यक्ष अजय उपाध्याय (मुन्ना भैया) पार्षद गीता प्रसाद माली पूर्व पार्षद पंकज चौकसे सहसंयोजक गिरिराज खटीक संरक्षक सुमित पाण्डे राजाराम शिवहरे बाबूलाल जायसवाल सहसंयोजक हरि खटीक मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे जेपी सिंह टूटू भाई समीर कोर्टगिरवार झांकी के सचिव मंजी वर्मा , कमलेश चोहान कल्याण धाकड़ एवं झांकी के समस्त पद अधिकारी गण एवं समिति के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *