Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का दो दिवसीय सम्मलेन नई दिल्ली में संपन्न

नई दिल्‍ली : सोमवार, जुलाई 29, 2024/ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का दो दिवसीय सम्मलेन कल नई दिल्ली में संपन्न हो गया। सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जब जनकल्याण के लिए समन्वित प्रयास के साथ काम करती है तो एक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होगा। भारतीय जनता पार्टी के सुशासन कक्ष के समन्वयक विनय सहस्त्रबुद्धे ने एक प्रेस वक्तत्वय में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत का विकास तथा विरासत सृजन और विकसित भारत की परिकल्पना में विशेष महत्व रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए।

इस बैठक में प्रधानमंत्री, भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भागीदारी की। मु्ख्यमंत्री परिषद में भाजपा शासित राज्यों के सभी 13 मुख्यमंत्रियों और 15 उपमुख्यमंत्रियों ने भागीदारी की। इस प्रकार की बैठकें भाजपा के सुशासन एजेंडे के तहत समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। 2024 में इस प्रकार की यह दूसरी बैठक थी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *