Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

‘बॉर्डर 2’ का 8वें दिन भी जारी है धमाल

‘बॉर्डर 2’ का 8वें दिन भी जारी है धमाल
सनी देओल स्टारर और अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस वॉर ड्रामा की शुरुआत काफी शानदार रही थी और इस ने रिलीज के फर्स्ट वीक में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है.

‘बॉर्डर 2’ की 7 दिनों की कितनी रही कमाई?
‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ से ओपनिंग की थी और फिर इसने दूसरे दिन 36.5 करोड़ कमाए. तीसरे दिन का कलेक्शन 54.5 करोड़ रुपये रहा.
इसके बाद चौथा दिन फिल्म के लिए धमाकेदार रहा और इसने 59 करोड़ कमाए. फिर पांचवें दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपये रही.
छठे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 13 करोड़ रुपये कमाए और इसके सातवें दिन का कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये रहा
इसी के साथ फिल्म की पहले हफ्ते की यानी 7 दिनों की कुल कमाई भारत में 224.25 करोड़ रुपये रही है.

‘बॉर्डर 2’ फिल्म की छठे दिन की ऑक्यूपेंसी
फिल्म की दूसरे शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को मॉर्निंग शोज में हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.58% दर्ज की गई ये इसके पहले हफ्ते के मुकाबले अब तक की सबसे कम ऑक्यूपेंसी है.

मर्दानी 3 की रिलीज का पड़ेगा बॉर्डर 2 पर असर?
दिलचस्प बात यह है कि बॉर्डर 2 को अब रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 से टक्कर मिलेगी, जो एक नई रिलीज है. हालांकि, हाल के ट्रेंड्स को देखते हुए, बॉर्डर 2 पर मर्दानी 3 की रिलीज़ का ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा और यह एक्शन थ्रिलर से आगे रहेगी. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबित यह फिल्म 8वें दिन (दूसरे शुक्रवार) को 8-10 करोड़ रुपये कमाएगी और 8 दिनों में 230 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

‘बॉर्डर 2’ स्टार कास्ट
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने दमदार रोल प्ले किया है. फिल्म में फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राधा सोनम बाजवा है. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *