Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में बुधवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज हो गया था। उसके बाद तुरंत ही अयोध्या से लखनऊ ले जाया गया था।
87 साल के सत्येंद्र दास बीते 34 साल से रामलला की सेवा कर रहे थे। वह अस्थायी टेंट से लेकर भव्य मंदिर में विराजमान होने तक रामलला के सेवक के तौर पर कार्य करते रहे। कुछ दिनों पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के SGPGI के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। वह हाई ब्लड प्रेशर और डायबीटिज से भी ग्रस्त थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *