Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आईएमए की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल

कोलकाता में आर.जी. कर राजकीय अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-आईएमए ने आज से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। आई.एम.ए. ने आज सुबह छह बजे से ओ.पी.डी. और अन्य सामान्य सेवाएं बन्‍द करने की अपील की है।

संगठन ने पीड़ित महिला डॉक्‍टर के लिए न्‍याय और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय कानून की मांग की है। संगठन की अपील को देखते हुए इस हड़ताल में निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हो रहे हैं। आई.एम.ए. ने कोलकाता के अस्‍पताल में हुई तोड़-फोड़ की भी निंदा की है। इस अस्पताल में 9 अगस्त से डॉक्‍टर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।इस बीच, केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि डॉक्टरों के साथ हिंसा मामले में, छह घण्टे के भीतर प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी संस्‍थान प्रमुख की होगी।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के लालबाजार स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ 8-9 अगस्त की रात बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के खिलाफ देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। चिकित्सा सेवा से जुड़े संगठन डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर घटना के बाद से ही आंदोलनरत हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *