Search
Thursday 26 November 2026
  • :
  • :
Latest Update

प्रदेश की संस्कृति और विकास के डिजिटल दूत हैं कंटेंट क्रिएटर्स

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास कार्यों को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे वास्तव में छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसंचार के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। कंटेंट क्रिएटर्स अपनी रचनात्मकता और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की सकारात्मक छवि को व्यापक पहचान दिला रहे हैं। उनके प्रयासों से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, खानपान, पर्यटन स्थलों और स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दृष्टि से बेहद समृद्ध प्रदेश है। डिजिटल क्रिएटर्स इन विशेषताओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत कर प्रदेश की संभावनाओं को दुनिया के सामने ला सकते हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और युवाओं के लिए भी नए अवसर तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक और रचनात्मक डिजिटल सामग्री प्रदेश की विकास यात्रा को गति देने तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान स्थापित करने में अहम साबित हो सकती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *