Search
Tuesday 20 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने फिलहाल टाला 100% टैरिफ का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने संबंधी प्रावधानों से फिलहाल छूट देने का फैसला किया है। इससे भारत को बड़ी राहत मिली है। नए अमेरिकी कानून के तहत रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया था। हालांकि, ट्रंप के ताजा आदेश से इन प्रतिबंधों और टैरिफ का तत्काल खतरा टल गया है।

अमेरिका ने राष्ट्रीय हित का दिया हवाला
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 16 अक्टूबर को जारी कार्यकारी आदेश में कहा कि मौजूदा समय में इन प्रतिबंधों से छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है। यह फैसला रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से बनाए गए नए कानून के प्रावधानों के लागू होने से पहले लिया गया।

भारत के लिए क्यों अहम है यह फैसला?
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न देशों से कच्चा तेल खरीदता है। रूस से तेल की खरीद भारतीय ऊर्जा आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। ऐसे में अमेरिका की ओर से 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने की स्थिति में भारतीय निर्यातकों और दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ सकता था। फिलहाल छूट मिलने से भारत को तत्काल राहत मिली है।

आगे भी बदल सकती है स्थिति
ट्रंप प्रशासन ने फिलहाल संबंधित प्रावधानों से छूट दी है, लेकिन इसे स्थायी राहत नहीं माना जा सकता। आदेश के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति या उनके वरिष्ठ अधिकारी भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा कार्रवाई का फैसला कर सकते हैं। इसलिए भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और रूस से ऊर्जा खरीद को लेकर आगे के घटनाक्रम पर नजर बनी रहेगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *