Search
Monday 24 August 2026
  • :
  • :
Latest Update

‘महाकाली’ का टीजर रिलीज, अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य अवतार ने मचाई हलचल

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाली’ का टीजर सोमवार, 24 अगस्त को रिलीज कर दिया गया। टीजर में अभिनेता अक्षय खन्ना को असुरों के गुरु शुक्राचार्य के दमदार और खौफनाक अवतार में दिखाया गया है। उनका लंबी सफेद दाढ़ी, जटाओं और तीखे हाव-भाव वाला लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

लगभग तीन मिनट के टीजर में धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष की झलक देखने को मिलती है। शुक्राचार्य असुरों के साथ हुए अन्याय का जिक्र करते हुए उनके पुनरुत्थान की बात करते नजर आते हैं। इसके बाद वह रक्‍तबीज को मानव जाति का विनाश करने का आदेश देते हैं, जिससे कहानी में आने वाले बड़े संघर्ष का संकेत मिलता है।

अक्षय खन्ना का ट्रांसफॉर्मेशन टीजर का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। उनके सफेद बाल, लंबी दाढ़ी, जटाएं और गंभीर व्यक्तित्व ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं, जबकि कहानी और पटकथा प्रशांत वर्मा से जुड़ी है। ‘महाकाली’ को प्रशांत वर्मा के उसी सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसकी शुरुआत ‘हनु-मैन’ से हुई थी। फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, श्रीया रेड्डी, राजत कपूर और नासर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

मेकर्स ने फिल्म की 8 जनवरी 2027 की सिनेमाघर रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। टीजर के बाद ‘महाकाली’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है और अब फिल्म के अगले अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *