Search
Wednesday 6 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

बंगाल CM चयन की कमान अमित शाह को, असम में जेपी नड्डा पर्यवेक्षक

बंगाल CM चयन की कमान अमित शाह को, असम में जेपी नड्डा पर्यवेक्षक
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधायक दल का नेता यानि मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, पार्टी ने इनके आदेश की जानकारी X पर शेयर की है।

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव परिणाम के दूसरे दिन आज मंगलवार 5 मई को तीनों जीते हुए राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है, जो विधायक दल का नेता होगा वही राज्य का मुख्यमंत्री होगा यानि अब बहुत जल्दी पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में कौन मुख्यमंत्री होगा स्पष्ट हो जायेगा, हालाँकि असम और पुडुचेरी की स्थिति स्पष्ट है ऐसे में निगाहें पश्चिम बंगाल पर है कौन भाजपा का मुख्यमंत्री बंगाल की कुर्सी संभालेगा।

अमित शाह की मौजूदगी में चुना जायेगा पश्चिम बंगाल का CM
बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है इसकी घोषणा भी आज ही पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने की, अब भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी है उनके सहयोगी की भूमिका में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी होंगे उन्हें सह पर्यवेक्षक बनाया गया है।

जेपी नड्डा असम, पुडुचेरी की जिम्मेदारी इस केंद्रीय मंत्री को
भाजपा ने इसी तरह असम में विधायक दल का नेता यानि मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दी है यहाँ सह पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बनाया गया है , संगठन के पुडुचेरी के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है उनके साथ पुडुचेरी के भाजपा प्रभारी निर्मल कुमार सुराना को सह पर्यवेक्षक बनाया है।

आपको बता दें अभी पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख घोषित की गई है जल्दी ही असम और पुडुचेरी की तारीख भी घोषित होगी, जल्दी ही केंद्रीय पर्यवेक्षक अपने अपने राज्यों में पहुंचेंगे और विधायकों से मिलकर उनकी राय जानकर बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुनेंगे और फिर तीनों राज्यों को मुख्यमंत्री मिल जायेंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *