Search
Wednesday 6 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी टीम इंडिया-ए की कमान

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी टीम इंडिया-ए की कमान
ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारत-ए महिला टीम की टी-20 कप्तानी अनुष्का शर्मा को सौंपी है।

उनके नेतृत्व में भारतीय टीम इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। ग्वालियर की क्रिकेट प्रतिभा के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हरनमौला क्रिकेटर अनुष्का पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी कप्तानी और आक्रामक खेल शैली को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

वृंदा बनी उपकप्तान
टीम में वृंदा दिनेश को उपकप्तान बनाया गया है। भारत-ए महिला टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा। तीन टी-20 मुकाबले नॉर्थम्पटन और चेल्म्सफोर्ड में खेले जाएंगे। वहीं वनडे टीम की कमान हरलीन देओल को दी गई है, जबकि प्रतिका रावल उपकप्तान होंगी। तीन वनडे मैच होवे और टॉनटन में आयोजित होंगे।

अनुष्का ने द. अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू
मैदान पर गेंद और बल्ले को संभालने वाली अनुष्का शर्मा ने अप्रैल महीने में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था और उनका प्रदर्शन मिलाजुला रहा था। उन्होंने दूसरे मैच में 31 गेंदों में 28 रन बनाए। चौथे और पांचवें मैच में क्रमश: 27 और 17 रन का योगदान दिया था।

बुंदेलखंड बुल्स ने बनाया है कप्तान
मध्य प्रदेश महिला लीग के दूसरे सीजन में अनुष्का शर्मा को बुंदेलखंड बुल्स ने रिटेन कर कप्तानी सौंपी है। पहले सीजन में उपकप्तान की थी और बुंदलेखंड ने ट्राफी जीतने का इतिहास रचा था। मप्र महिला लीग का पहला सीजन ग्वालियर में खेला गया था लेकिन इस बार
दूसरा सीजन जून में इंदौर में होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए निरंतर खेलने का मौका मिलना बहुत खुशी और गर्व की बात है। असल में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं अपनी टीम के लिए बेस्ट कर सकूं। इस बार मुझे कप्तान के रूप में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मेरी कोशिश उसे बेहतर बनाने की होगी। मेरे परिवार का सपोर्ट, कोच का मार्गदर्शन और ईश्वर की कृपा ही मेरी ताकत है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *