Search
Wednesday 23 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

दुनिया के टॉप 2 बल्लेबाज बने अभिषेक और तिलक वर्मा

दुनिया के टॉप 2 बल्लेबाज बने अभिषेक और तिलक वर्मा
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। जोफ्रा आर्चर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, सीरीज में मेजबान टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। जोफ्रा आर्चर ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 16 पायदान की छलांग लगाई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कुल आठ विकेट लिए। इस दौरान साउथेम्प्टन में 18 रन देकर चार विकेट हासिल करना भी शामिल है।

केशव महाराज नंबर वन
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष पर हैं। वहीं, इंग्लैंड का यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज उनसे सिर्फ 26 रेटिंग अंक पीछे है। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में आठ विकेट लेकर रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। आर्चर के साथी आदिल रशीद ने वनडे गेंदबाजों की इस लिस्ट में सात स्थान की छलांग लगाई है। वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें, तो इंग्लैंड की तिकड़ी ने धमाल मचाया है। रूट पांच पायदान ऊपर उठकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जोस बटलर सात पायदान ऊपर 35वें स्थान पर आ गए हैं। इनके अलावा जैकब बेथेल ने 56 पायदान की छलांग लगाते हुए 65वें स्थान अपने नाम कर लिया है। मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और अफगानिस्तान की टीमों के साथ टी20 त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार किया है। पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर सूफियान मुकीम ने फाइनल में दो विकेट हासिल किए थे। वह सात पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर पर कायम हैं। तिलक वर्मा दूसरे स्थान पर है। इंंग्लैंड के फिल साल्ट तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर चौथे स्थान पर है। ट्रेविस हेड पांचवें स्थान पर हैं तो टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *