Search
Sunday 10 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट बने नए पोप

अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट बने नए पोप
ईसाईयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के अप्रैल में निधन के बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल था कि अगला पोप किसे बनाया जाएगा? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। अमेरिका (United States Of America) के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट (Robert Francis Prevost) को रोमन कैथोलिक चर्च का नया पोप चुना गया है। प्रीवोस्ट को नया पोप बनाने का ऐलान गुरुवार को किया गया। 133 कार्डिनल्स ने वोटिंग के जरिए उन्हें नया पोप चुना। वोटिंग में उन्हें दो-तिहाई बहुमत के साथ 89 वोट मिले।
पोप लियो-XIV के नाम से जाने जाएंगे
रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप बनने के बाद 69 वर्षीय प्रीवोस्ट ने नया नाम चुन लिया है। अब वह पोप लियो-14 (Pope Leo XIV) के नाम से जाने जाएंगे।
अमेरिका से पोप बनने वाले पहले कार्डिनल
प्रीवोस्ट (पोप लियो-14), अमेरिका से पोप चुने जाने वाले पहले कार्डिनल हैं। उनका जन्म इलिनॉय (Illinois) के शिकागो (Chicago) में 14 सितंबर, 1955 को हुआ था। उनके पास 2015 से पेरू (Peru) की नागरिकता भी हैं। उनके चयन के बाद वेटिकन सिटी (Vetican City) में रोमन कैथोलिक चर्च सेंट पीटर्स बेसिलिका के सिस्टीन चैपल पर स्थित चिमनी से सफेद धुआं निकला, जो इस बात का संकेत है कि नए पोप का चयन हो गया है। इसके बाद वहाँ मौजूद 45 हज़ार से ज्यादा लोगों ने जोरदार तालियाँ बजाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पोप चुने जाने के बाद पोप लियो-14 ने सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से स्पेनिश भाषा में लोगों को संबोधित किया और लोगों से एक-दूसरे के लिए दयाभाव और प्रेम रखने की अपील की।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *