Search
Monday 10 August 2026
  • :
  • :
Latest Update

कैंसर से ‘फिफ्टी शेड्स’ के डायरेक्टर का निधन

कैंसर से ‘फिफ्टी शेड्स’ के डायरेक्टर का निधन
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स फोले का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वो पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि वो नींद में ही चल बसे।
जेम्स फोले एक ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने अलग-अलग विधाओं में काम कर दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छाया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
फोले ने 1984 में रैकलेस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत की। उन्हें 1992 की ग्लेनगैरी ग्लेन रॉस फिल्म से पहचान मिली, जिसमें अल पचीनो और जैक लेमन जैसे बड़े सितारे थे। इसके बाद उन्होंने कॉन्फिडेंस और परफेक्ट स्ट्रेंजर जैसी थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन किया।
टीवी की दुनिया में भी किया कमाल
जेम्स फोले ने नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज हाउस ऑफ कार्ड्स के 12 एपिसोड डायरेक्ट किए थे। इसके अलावा उन्होंने पॉप स्टार मडोना के कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो बनाए, जैसे, पापा डोंट प्रीच, लाइव टू टेल और ट्रू ब्लू।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *