Search
Monday 11 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप

हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप
राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया उपखंड क्षेत्र के ग्राम नाथवाना की रोही चक तीन एमएमके में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारा जब्त कर जांच शुरु की है। सरपंच प्रतिनिधि राकेश बारुपाल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को सुशील जाखड़ के खेत चक तीन एमएमके रोही में एक सफेद रंग का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला।
इस गुब्बारे पर पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। पता चला कि ऐसा ही एक गुब्बारा तीन साल पहले पीलीबंगा क्षेत्र में बरामद हुआ था। यह कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने गुब्बारा उड़ाकर शरारत की होगी या श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्र से उड़कर इस ओर गुब्बारा आया होगा। हालांकि गुब्बारा यहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सफेद रंग के गुब्बारे पर हरे रंग में फूल-पत्तियां उकेरी हैं। ‘जॉन-जॉन पाकिस्तान’ लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और पंचायत को दी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *