Search
Monday 11 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच नई दिल्ली में वार्ता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच नई दिल्ली में वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत में भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। बातचीत के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर में भोज भी आयोजित करेंगे। प्रधानमंत्री लक्सन आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्रीलक्सन की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री कल भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग‍पतियों, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल हैं। वे बुधवार को मुंबई का दौरा भी करेंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *