Search
Wednesday 25 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी किया गया वानुअतु पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया

वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी किया गया वानुअतु पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने देश के नागरिकता आयोग को आदेश दिया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमु भगोड़े ललित मोदी को जारी किया गया वानुआतु पासपोर्ट रद्द करे। नापत ने इस बात पर जोर दिया कि वानुआतु की नागरिकता प्राप्त करना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।
यह निर्णय ललित मोदी के बारे में हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के खुलासे के बाद किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को, भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि ललित मोदी ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उनके अनुरोध की समीक्षा मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत, अपने कानून के अनुसार ललित मोदी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। ललित मोदी आईपीएल प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में भारतीय अधिकारियों द्वारा वांछित हैं। उसने 2010 में भारत छोड़ दिया और तब से वह लंदन में रह रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *