Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

इंदौर एयरपोर्ट बना देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट

इंदौर एयरपोर्ट बना देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट साल की आखिरी तिमाही में यात्री सुविधाओं में सुधार कर देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बन गया। हाल ही में जारी हुई एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट को दूसरी रैंकिंग मिली।

पहले स्थान पर त्रिची एयरपोर्ट रहा। इससे पहले तीसरी तिमाही में इंदौर चौथे स्थान पर था, जबकि पहली और दूसरी तिमाही में 12वें पायदान पर रहा था। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने साल 2024 की आखिरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) की रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है।

रैंकिंग सूची में इंदौर एयरपोर्ट 4.96 अंक हासिल कर दूसरे पायदान पर रहा। त्रिची एयरपोर्ट 4.97 अंक हासिल कर पहले पायदान पर है। साल के आखिरी में एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कई सुविधाओं को बेहतर किया गया। वहीं बंद रेस्टोरेंट समेत शॉप भी दोबारा खोली गई।

डीजी यात्रा से लेकर सफाई और चेकिंग की सुविधा को बेहतर बनाया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि 31 बिंदुओं के सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट ने 29 बिंदुओं पर अंकों में सुधार किया है। सिर्फ दो बिंदुओं में आखिरी तिमाही में उसके अंक कम रहे।

18 देशों के 98 एयरपोर्ट पर होता है सर्वे

एयरपोर्ट पर सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से अधिक होने पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे किया जाता है। इसे इंटरनेशनल रैंकिंग सर्वे भी कहा जाता है। एशिया पैसिफिक के 18 देशों के कुल 98 एयरपोर्ट पर यह सर्वे होता है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *