Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

नकदी से ज्यादा सोना रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास 

नकदी से ज्यादा सोना रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास

नगर निगम चुनाव में उतरे महापौर पद के प्रत्याशियों के पास नकदी से अधिक सोना है। पांचवीं पास से लेकर डॉक्टर, वकील सहित अन्य प्रत्याशी अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरे से कई रोचक जानकारियां मिली हैं।

इस बार महापौर पद के लिए रायपुर नगर निगम से मैदान में उतरीं महिला प्रत्याशियों के पास सोना अधिक है। प्रत्याशियों के पास जहां नकद राशि 10 हजार से लेकर पांच लाख, दस लाख तक है। वहीं, सोना 10 तोला, 15 तोला से लेकर 40 तोला, 50 तोला तक है।

पैतृक संपत्ति के आकलन पर लगभग प्रत्याशी करोड़पति आ रहे हैं। मगर, राशि व सोने के नाम पर भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे सबसे आगे हैं। महापौर के 28 में से 12 प्रत्याशियों और पार्षद के 417 में से 111 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।

पांचवीं पास प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में

महापौर चुनाव में पांचवीं पास प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनके पास पैसा भी ज्यादा नहीं है, लेकिन सोना अपेक्षाकृत अधिक है। नकद और बैंक में जमा राशि के तौर पर कुछ प्रत्याशियों के पास 50 हजार से एक लाख तक है।

अनीता कुलदीप ने भी महापौर के लिए नामांकन भरा है। इनके पास राशि के तौर पर लगभग 10 हजार हैं। वहीं, उनके पास करीब दो तोला सोना है। अब सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *