Search
Friday 31 July 2026
  • :
  • :
Latest Update

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भ्रामक वीडियो को लेकर क्राइम ब्रांच में की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश सरकार की सर्वाधिक लोकप्रिय लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विरूद्ध एक भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करने पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर शिकायत की।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने एमपी नगर स्थित क्राइम ब्रांच थाने में की गई शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति इस तरह का मजाक उड़ाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। युवा कांगेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के विरुद्ध पोस्ट की गई वीडियो में शब्दों का जो चयन किया गया है वह शब्द मध्यप्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने और आमजन में खौफ पैदा करने वाला हैं। कांग्रेस नेता द्वारा इस वीडियो के माध्यम से मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश है।

विधि प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस वीडियो को पूर्णता रोक लगाकर कांग्रेस नेता मितेंद्र सिंह की एक्स आईडी को स्थाई रूप से बंद करने एवं उनके विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए। शिकायत करने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत द्विवेदी एवं अधिवक्ता व सदस्य केशव ताम्रकार शामिल रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *