Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

हजारों बहनों ने बांधी विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी

भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा हर साल रक्षाबंधन पर्व को भव्यता के साथ मनाया जाता है। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में हुजूर की बहनों से वह राखी बंधाते हैं। इस साल भी विधायक रामेश्वर शर्मा के द्वारा हुजूर में विशाल रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। यह आयोजन 22 से 27 अगस्त तक हुजूर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा जहां क्षेत्रीय बहनें विधायक शर्मा को राखी बांधकर आशीर्वाद देंगी। गुरुवार सुबह हुजूर विधानसभा के गांधीनगर क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया। जहाँ हजारों की संख्या में उपस्थित बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को रक्षासूत्र बंधा। इस दौरान विधायक शर्मा ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि – मैं सौभाग्यशाली हूँ कि हर साल मुझे हजारों की संख्या में हुजूर की बहनों का प्यार मिलता है। उन्होंने बहनों का आभार करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

विधायक रामेश्वर शर्मा प्रतिवर्ष हुजूर के विभिन्न क्षेत्रों में रक्षाबंधन उत्सव मनाकर क्षेत्रीय बहनों से राखी बंधाकर आशीर्वाद लेते हैं। इस साल भी श्री शर्मा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में रक्षा बंधन उत्सव मनायेंगे जिसकी शुरुआत उन्होंने गुरुवार को गांधीनगर क्षेत्र की बहनों से राखी बँधवाकर की। यह वृहद रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन 22 से 27 अगस्त तक किया जाएगा। ⁠बता दें कि प्रतिवर्ष इस रक्षाबंधन उत्सव के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा को हज़ारों बहने राखी बांधती हैं। विगत अनेक वर्षों से यह आयोजन हुजूर विधानसभा के पंचायत एवं वार्ड स्तर पर किया जाता है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि – मैं हुजूर का विधायक होने से पहले इस क्षेत्र की माताओं बहनों का बेटा और भाई हूँ। इसलिए हुजूर की माताएं बहनें मुझे अपने परिवार का सदस्य मानकर स्नेह करती है। प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर हजारों हजार महिलाएं राखी बंधाकर अपने रामेश्वर भाई को कार्य करने की दोगुनी शक्ति देती हैं। उनके आशीर्वाद और स्नेह के कारण ही आज हुजूर की विकास यात्रा तेजी से जारी है। बहनों के इस अपार स्नेह का मैं सदैव आभारी रहूँगा।

हुजूर के रक्षाबंधन उत्सव में आज दोपहर 2 बजे भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जहां वह विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ बैरागढ़ की हजारों बहनों से राखी बंधाकर आशीर्वाद लेंगे। आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय गल्ला मंडी, भैंसाखेड़ी में आयोजित होगा। जहां वार्ड – 3,4 व 5 की बहने राखी बांधने आएंगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *