Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

दिल्ली में रह रहीं पाकिस्तान से आईं महिला शरणार्थियों ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी

दिल्ली में रह रहीं पाकिस्तान से आईं महिला शरणार्थियों ने कल रक्षा बंधन पर्व के पावन अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी साध्वी ऋतंभरा और ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि नागरिकता अधिनियम उन प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगा जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून के तहत राष्ट्रीयता प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा, “नागरिकता (संशोधन) अधिनियम ने सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है जो आपका अधिकार है।” गोयल ने कहा, “यह मेरे जीवन के महत्वपूर्ण रक्षा बंधन समारोहों में से एक है”।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इन सभी बहनों को सीएए के तहत भारतीय नागरिकता मिल सकी है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *