Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिंधुदुर्ग के मालवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के कारणों की जांच के निर्देश दिए

महाराष्‍ट्र के सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हुए नुकसान की जांच के लिए भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में एक संयुक्त तकनीकी समिति का गठन किया जा रहा है। समिति में राज्‍य सरकार के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ भी होंगे।

नौसेना ने कहा है कि प्रतिमा का अनावरण चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था। इसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा के प्रति मराठा नौसेना और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव को दर्शाना था।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोक निर्माण विभाग को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य और उत्कृष्ट प्रतिमा बनाने के लिए देश के प्रमुख मूर्तिकारों, इंजीनियरों, विशेषज्ञों और नौसेना अधिकारियों की समिति बनाने का निर्देश दिया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *