Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

हम मध्यप्रदेश को वैभवशाली बनाने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हैं – आध्यात्मिक गुरु रविशंकर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेंगलुरू में आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के साथ आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के सत्संग में शामिल हुए। गुरू रविशंकर ने सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं से देश के हृदय प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. यादव का परिचय कराया। डॉ. यादव ने गुरू के मुखारविन्द से हुए सत्संग का लाभ लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान गुरुरविशंकर के साथ अन्नकूट क्षेत्र का अवलोकन भी किया।

आध्यात्मिक गुरू रविशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के उज्जैयिनी नगरी से संबंध रखते हैं, जो कि 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकालेश्वर और महान न्यायप्रिय सम्राट विक्रमादित्य की अवंतिका नगरी के रूप में विख्यात है। उज्जैन नगर काल की गणना के रूप में विख्यात रहा है। उज्जैन नगरी की भव्यता आज देखते ही बनती है। पूरे क्षेत्र का वातावरण धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल से परिपूर्ण है। आध्यात्मिक गुरू रविशंकर ने कहा कि देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश है। यदि हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। मध्यप्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिये आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर हमेशा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्संग में आए श्रद्धालुओं से कहा कि गुरुदेव हम सभी को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमें हर कष्ट में मुस्कुराने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा गुरु से मिलती है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य सच्चे अर्थों में जीना सीख रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे आज के समय के एक अद्भुत जीवन दृष्टा और आध्यात्मिक गुरू रविशंकर के आश्रम में आये हैं। भक्तों के साथ मिलने का मौका मिला। यहाँ जो अनुभव किया, वह जीवन भर स्मृतियों में रहेगा। गुरू आध्यात्मिक चेतना की मशाल हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा करें गुरू सदैव इसे प्रज्ज्वलित रखें। उन्होंने गुरू से मध्यप्रदेश में आकर विश्वविद्यालय खोलने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार उनके साथ रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरू में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये कर्नाटक की जनता और शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक (बेंगलुरू) की उनकी यात्रा अदभुत रही। गुरू के आश्रम आकर बहुत ही आनंद का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी गुरू इस प्रकार कार्यक्रमों से जनता को लाभांवित करते रहेंगे।

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *