Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर-सरबजोत सिंह की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता दूसरा पदक

नई दिल्ली : मंगलवार, जुलाई 30, 2024/ पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं। दक्षिण कोरिया के ओह ये जिन और ली वोन्हो से 16-10 के अंतर से जीतकर मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।

मनु भाकर ने पिछले रविवार को दस मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला था। बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और पहलवान सुशील कुमार एकमात्र दो भारतीय हैं जिन्होंने अलग-अलग ओलंपिक खेलों में पदक जीते हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *