Search
Friday 1 August 2025
  • :
  • :
Latest Update

आज सुनील शेट्टी “अन्ना” अपना 63वां जन्मदिन मना रहे, पांच साल बाद भी नहीं भूला पाए

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी दमदार एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्मी पर्दे पर कॉमेडी, एक्शन, इमोशनल, नेगेटिव किरदार से लोगों का दिल जीता है। एक्टर ने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म “बलवान” से शुरू किया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार में थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और वो रातों-रात स्टार बन गए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टी के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि तब वो सिनेमा में नए आए थे। संघर्ष का जब भी जिक्र होता है तो अभिनेता सुनील शेट्टी अपने पिता को याद करते हैं। बताते हैं कि उनके पिता 9 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आए थे। यहां उन्हें रोजगार चलाने के लिए एक रेस्त्रां में काम करना पड़ा। धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम के दम पर तीन रेस्त्रां खरीदे।

एक पॉडकास्ट शो में अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बीते समय को याद किया। उन्होंने बताया कि पिता के सौंपे तीन रेस्त्रां अब भी उनके पास हैं। गर्व से कहते हैं कि बहुत सामान्य जीवन बिताया उन्होंने। बताया कि कैसे एक बेडरूम वाले घर में गुजारा भी किया। अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट पिता को देते हैं जिन्होंने जीवन की हर लड़ाई में उनका साथ निभाया। उन्हें क्रिकेट खिलाना हो, मार्शल आर्ट क्लास जानी हो या फिर कुछ और पिता ने बेटे का साथ कभी नहीं छोड़ा। पिता को दुनिया से विदा हुए 5 साल हो गए हैं और अन्ना अब भी जब उनकी बात करते हैं तो आंखों में आंसू भर आते हैं।

साल 2001 में आई फिल्म धड़कन के लिए सुनील शेट्टी को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। एक्टर एक्टिंग के साथ अपने बिजनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कई रेस्टोरेंट, क्लब हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में सौ से ज्यादा फिल्में की हैं। जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। एक समय ऐसा था कि लगभग छह सालों तक सुनील शेट्टी का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा रहा उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। इस लिस्ट में उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’, ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘गोपी-किशन’, ‘बॉर्डर’ और अन्य फिल्में शामिल हैं। हालांकि, बीच में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें अपनी कुछ फ्लॉप फिल्मों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन जल्द ही वह इससे बाहर आ गए और फिर से एक नई शुरुआत की। इस वक्त अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं लेकिन वो जल्द ही हेरा-फेरी के तीसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं।

 

 

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *