Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

देश के पश्चिमी, उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य तथा उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्रों में इस सप्‍ताह हल्‍की से तेज बारिश होने की संभावना

देश के पश्चिमी, उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य तथा उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्रों में इस सप्‍ताह हल्‍की से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और राजस्‍थान में अगले सात दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। इस अवधि में उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ और दिल्‍ली में कहीं-कहीं हल्‍की या तेज वर्षा होने की संभावना है।

कोंकण, गोवा और गुजरात में भी बारिश बौंछारे पड सकती हैं। मध्‍य महाराष्‍ट्र, मराठवाडा, सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में भी बारिश का असर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्‍थानों में तेज वर्षा हो सकती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *