Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

15 महीने के FD पर मिलेगा 7.10% रिटर्न

15 महीने के FD पर मिलेगा 7.10% रिटर्न
नवंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में संशोधन करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का फेडरल बैंक में शामिल हो चुका है। बैंक ने रेजिडेंट टर्म डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। बदलाव के बाद भी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को कम से कम तीन प्रतिशत और अधिकतम 6.70% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20% है।

कोई भी व्यक्ति केवल 1000 रुपये के निवेश से एफडी अकाउंट खोल सकता है। कस्टमर को ऑटोमेटिक रिन्यूए की सुविधा भी बैंक ऑफर करता है। इसके अलावा मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति भी मिलती है। नॉमिनी की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा कुछ टेन्योर पर बैंक लोन देता है।

इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
बैंक सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 36 महीने के एफडी पर ऑफर कर रहा है। 1 साल अधिक के सभी टेन्योर पर 6% से अधिक ब्याज मिल रहा है। 6.60% बैंक जनरल सिटीजंस को ऑफर कर रहा है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 7.10% है। समय पर समय पर सभी बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

एन्युटी डिपॉजिट ब्याज दरें
बैंक ने एन्युटी डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें 17 नवंबर से लागू कर दी हैं। 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% इंटरेस्ट सामान्य नागरिकों को रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7% है। 10 साल से अधिक और 20 साल तक के टेन्योर पर 6% ब्याज जनरल पब्लिक और 6.15% रिटर्न सीनियर सिटीजन को बैंक ऑफर कर रहा है। इसका लाभ केवल रेजिडेंट इंडिविजुअल ही उठा सकते हैं। 5 साल से लेकर 20 साल तक का निवेश करने की अनुमति होती है। डिपॉजिट का अमाउंट 15 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए।

टेन्योर और इंटरेस्ट रेट्स
7 दिन से लेकर 29 दिन-3%
30 दिन से लेकर 45 दिन- 3.25%
46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
91 दिन से लेकर 180 दिन- 4.50%
181 दिन- 6%
182 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.90%
1 साल- 6.25%
1 साल से अधिक और 15 महीने से कम- 6.50%
15 महीने- 6.60%
15 महीने से अधिक और 36 महीने से कम- 6.50%
36 महीने- 6.70%
36 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
10 साल से अधिक और 20 साल तक- 6%




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *