Search
Tuesday 10 June 2025
  • :
  • :
Latest Update

15 दिसंबर के बाद जोर पकड़ेगी सर्दी, तूफान के असर से छाएगी धुंध

भोपाल सहित पूरे प्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 2 दिन ब्रेक के बाद फिर रात का पारा ऊपर चढ़ गया है। इसके साथ ही दिन का पारा बढ़त के साथ दर्ज हुआ। इसकी वजह फेगल तूफान के चलते हवा का रुख में बदलाव होना है। फेगल तूफान की वजह से उत्तरी की जगह पूर्वी हवा चल रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो से तीन दिन तक अभी भी रात का तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, साथ ही धूध छाएगी। वहीं 15 दिसंबर के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी।
बर्फीली हवा की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में दिन में ठंडक बढ़ गई है। यहां दिन के पारे में 3 डिग्री की गिरावट हुई है। दूसरी ओर, फेंगल तूफान ने रात के टेम्परेचर को बढ़ा दिया है। कई शहरों में तो पारा 17 डिग्री के पार है। अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। फिर रात के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया-फेंगल तूफान की वजह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। गुरूवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। इस कारण रात के टेम्परेचर में बढ़ोतरी हुई है। तूफान का असर अगले 2 दिन तक और रह सकता है। इसके बाद रात का टेम्परेचर तेजी से लुढक़ने लगेगा।
हवा की रफ्तार बढ़ी
प्रदेश में उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। औसत 8 से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। हवा की ऊंचाई जैसे ही कम होगी, प्रदेश में ठिठुरन और भी बढ़ जाएगी। जिसके असर से दिन-रात के तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल सकती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *