Search
Tuesday 22 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए विधायक डोडियार की मांग पर सरकार ने दिया जवाब

रतलाम। विधानसभा सत्र के दौरान बैकलॉग के रिक्त पड़े लाखों पदों पर एससी, एसटी और ओबीसी के शिक्षित युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मांग उठाई थी।

Dondiyal
लिखित में दिए जवाब में मप्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने विधायक डोडियार को कहा कि बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान चल रहा है भर्ती की कार्रवाई संबंधी प्रक्रिया भी चल रही है जिसकी तिथि बढ़ाने की बात भी कही है।
हाल ही में 10 हजार बैकलॉग पदों पर सरकार ने भर्ती का निर्णय भी लिया है वही जनजाति कार्य मंत्री विजय शाह ने भी विभाग में छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। विधायक डोडियार ने सदन में आदिवासी अंचल के स्कूल और छात्रावासों में विशेष रूप से भर्ती करने की मांग रखी थी। डोडियार ने कहा कि बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए सभी विभाग प्रमुख और संबंधित मंत्रियों से भी संपर्क करूंगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *